दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने विकासखंड निकुम मे कर्मचारियों की बैठक लिया। जिसमें पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत सिरमौर से चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लेकर श्रीमती यामिनी नेताम को नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा जीवन जीप समिति का ब्लॉक अध्यक्ष शुभम देशमुख को मनोनीत किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. संजीव शुक्ला उपस्थित थे तथा उन्होंने संघ के संरक्षक बनने हेतु अपनी सहमति दिए।उक्त बैठक में जिला सचिव खिलावन चंद्राकर, जिला अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, जिला संयुक्त सचिव धनीराम ठाकुर, जिला वाहन प्रकोष्ठ संयोजक शत्रुघ्न मांझी, जिला संगठन सचिव संजय सिंह, जीवन दीप समिति जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चंद देवांगन, लक्ष्मी ठाकुर , शुकदेव ठाकुर, गुरुसेवक चक्रधारी, गनेश साहू, शुभम देशमुख आदि उपस्थित थेl
