Friday, September 25, 2026

विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव “अभिव्यक्ति की उड़ान” 27 को

भिलाई : न्यूज़ 36 : सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “अभिव्यक्ति की उड़ान” का आयोजन 27 सितंबर रविवार को शाम 4 बजे से महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर एवं धमतरी के लगभग 15 विद्यालयों के विशेष बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले बच्चे, जिनमें दृष्टिबाधित, मूक-बधिर तथा अन्य दिव्यांगता वाले बच्चे शामिल हैं, अपनी प्रतिभा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत करेंगे। फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विशेष बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सम्मान, समान अवसर और समावेश की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि प्रत्येक बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है और उचित अवसर मिलने पर वह उसे पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकता है। कार्यक्रम में सहभागी सभी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालयों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर इन विशेष बच्चों की हौसला अफजाई करने विभिन्न क्षेत्रों से अतिविशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news