Friday, September 25, 2026

खुर्सीपार में हेरोइन तस्करी का मामला : फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

70.460 ग्राम हेरोइन समेत ₹29.22 लाख की सामग्री जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हेरोइन के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही पतासाजी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर 25 सितंबर को की गई। मामले में पुलिस पहले ही 70.460 ग्राम हेरोइन सहित करीब 29.22 लाख रुपये की सामग्री जब्त कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-03, जीरो स्ट्रीट खुर्सीपार स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की थी। इस दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन, नगदी रकम, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कुल करीब ₹29,22,300 की सामग्री बरामद की गई थी।

इस कार्रवाई के बाद थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत धारा 8, 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। विवेचना के दौरान तीन आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें : सैमसंग प्रसाद उर्फ सल्लू (32 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल।

गुरमीत सिंह उर्फ लक्की (21 वर्ष), निवासी जीरो स्ट्रीट, जोन क्रमांक-03, खुर्सीपार।

आशीष कुमार शाह (26 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार। शामिल हैं।

पुलिस की जांच में आरोपियों के हेरोइन के अवैध कारोबार और उसके विक्रय से जुड़े होने की बात सामने आई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार सहित थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news