Friday, September 25, 2026

बीएसपी शिक्षा विभाग ने बांटी पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति, 185 मेधावी बच्चों को मिले 29.83 लाख

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा 24 सितंबर को महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ईडी एचआर पवन कुमार रहे।
समारोह में बीएसपी कर्मचारियों के 185 मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी गई। इस वर्ष कुल 215 आवेदन आए थे, जिनमें 102 छात्र और 83 छात्राएं चयनित हुईं, इनमें 50 आरक्षित वर्ग से हैं। 84 इंजीनियरिंग, 51 मेडिकल, 8 स्नातकोत्तर और 42 अन्य कोर्स के विद्यार्थी शामिल हैं। कुल 29.83 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सेक्टर-10 स्कूल के बच्चों के वंदे मातरम से हुआ। महाप्रबंधक शिक्षा शिखा दुबे ने बताया कि यह योजना 2004-05 में शुरू हुई थी। बीएसपी को 11 बार मिली पीएम ट्रॉफी की पुरस्कार राशि के ब्याज से यह छात्रवृत्ति दी जाती है। 12वीं के अंकों के आधार पर चयन होता है, पीएम ट्रॉफी के तहत 11,000 रुपये और सेल छात्रवृत्ति में तकनीकी के लिए 3000 और गैर तकनीकी के लिए 1800 रुपये दिए जाते हैं।
मुख्य अतिथि पवन कुमार और महाप्रबंधक ए.बी. श्रीनिवास ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा दी। समारोह में रविशंकर, प्रशांत ओझा, अमूल्य प्रियदर्शी सहित कई अधिकारी, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news