Wednesday, April 15, 2026

BSP के प्लेट मिल विभाग में खीर वितरण कर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया

भिलाई : न्यूज़ 36 : आज भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में बहुत ही उत्साह पूर्वक कर्मचारियों के बीच खीर वितरण कर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया गया। जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी ठेका श्रमिकों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक खीर का भोग ग्रहण किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर पहली बार बाबा साहब का जन्म दिवस इतने उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। बीएसपी एसटी/ एससी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता और स्वतंत्र जीवन जीने का जो अधिकार प्रदान किया है, उनका हर वर्ष जन्म दिवस मना कर उनके द्वारा बनाए गए इस संविधान को हम सब याद करते हैं, और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं ।

आज जहां पूरे विश्व में उथल-पुथल मची हुई है दुनिया के कई देशों में सत्ता से विद्रोह हो रहा है, परंतु बाबा साहब ने ऐसी दूरदर्शिता के साथ संविधान का निर्माण किया और ऐसे सभी विषयों को संविधान में डाला जिससे हमारा संविधान जितना पुराना हो रहा है, उतना ही देश के नागरिकों की आस्था उसमें बढ़ रही है दुनिया में व्याप्त अस्थिरता के बीच भारत सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह सब बाबा साहब अंबेडकर के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। आज के कार्यक्रम में एसोसिएशन के गोविन्द कनौजिया,नेत्रपाल,कैलाश राम, रामनाथ एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी इस जन्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news