दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हो रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक कुल 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराच सेवन और अट्टेबाजी करने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई जिले के विभित्र थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित की गई।

कार्रवाई के दौरान थाना छावनी में 8, पुलगांव में 7, नेवई में 6, नंदिनी नगर और जामुल में 4-4, मोहन नगर व उतई में 3-3. पाटन, वैशाली नगर, भिलाई नगर और पद्मनाभपुर में 2-2, जबकि सुपेला, खुर्सीपार और नगपुरा चौकी में 1-1 प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों और पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
