भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला घड़ी चौक के पास से स्कूटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने सुनील कुमार महार (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्राची ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 नवंबर 2025 को वह स्कूटी खड़ी कर बाजार गई थी। रात करीब आठ बजे लौटने पर स्कूटी गायब मिली। शिकायत पर सुपेला थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
