भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने 23 अक्टूबर को सुबह 4 से 8 बजे तक भिलाई के रुआबांधा कॉलोनी में सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया।
अभियान में 2 राजपत्रित अधिकारी, 4 निरीक्षक सहित कुल 60 पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने बाहरी किरायेदारों, गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की तलाश में घरों और इलाके में चेकिंग की।
इस दौरान पुलिस ने वारंट पर फरार 2 वारंटियों अनीश बाग 21 वर्ष पिता प्रमोद बाग निवासी सेक्टर 10 थाना भिलाई नगर तथा दानिश महिलांगे 20 वर्ष पिता रामगोपाल निवासी रूआबांधा को पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराधों पर रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। नागरिकों से अपील की है कि किराएदारों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं।
