Saturday, October 24, 2026

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुलगांव पुलिस ने पोटिया रोड नाला के पास अवैध शराब बेचने के आरोप में राहुल निषाद (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा। आरोपी के पास से 180 एमएल के 32 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news