Saturday, October 24, 2026

सुपेला गदा चौक की शराब दुकान हटाने की मांग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

आयुक्त ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन, पांच वर्षों से जारी है आंदोलन

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला गदा चौक स्थित देशी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह को ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया जारी होने और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि वर्ष 2021 से शराब दुकान हटाने के लिए धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री आवास घेराव सहित कई आंदोलन किए जा चुके हैं। अंग्रेजी शराब दुकान हटने के बावजूद देशी शराब दुकान संचालित होने से क्षेत्रवासियों की परेशानी बनी हुई है।
समिति ने कहा कि मुख्य मार्ग पर शराब दुकान होने से महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और राहगीरों को असुविधा होती है। शराबियों के जमावड़े और आए दिन होने वाली अव्यवस्थाओं से नागरिक परेशान हैं। समिति ने दुकान को जल्द अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में कन्हैया सोनी, बंटी नाहर, राजेश केसरवानी, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदोलन में मदन सेन, शारदा गुप्ता और पारस जंघेल सहित अनेक नागरिक भी सक्रिय रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news