Friday, July 3, 2026

संगीत मिलन एवं सम्मान समारोह 5 जुलाई को

दुर्ग : न्यूज 36 : कोशिश स्टार म्यूजिकल एवं सोशल ग्रुप, दुर्ग के तत्वावधान में 5 जुलाई को लोक कला भवन सिविल लाइन कसारीडीह में संगीत मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के संगीतकार, गायक-गायिकाएं, कलाकार, साहित्यकार और संगीत प्रेमी शामिल होंगे। आयोजन समिति के संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा ने बताया कि समाज सेवा एवं महिला नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आल इंडिया लीनेस क्लब की पास्ट मल्टीपल प्रेसिडेंट लीनेस मृदुला रोजिन्दार तथा आल इंडिया लीनेस आर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ की प्रांतीय अध्यक्ष लीनेस रश्मि अग्रवाल को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और प्रतिभाओं के सम्मान की परंपरा को मजबूत करना है। ग्रुप ने संगीत प्रेमियों, कला अनुरागियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news