Sunday, October 11, 2026

शारदीय नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बना ‘सुरक्षित कॉरिडोर’

भिलाई : न्यूज़ 36 : नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन चालकों के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक विशेष रूट निर्धारित कर कॉरिडोर बनाया गया है। इस दौरान आज 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक 03 पेट्रोलिंग वाहन लगातार 24 घंटे मार्ग पर तैनात रहेंगे।जो की पेट्रोलिंग वाहन लाउडस्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने और यातायात सुचारू रखने के निर्देश देंगे। पदयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु मार्ग में अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र भी बनाये जा रहे है ।

पदयात्रा हेतु निर्धारित रूट :  कुम्हारी टोल प्लाजा – सिरसा गेट चौक – डबरापारा तिराहा -खुर्सीपार तिराहा – पावर हाउस अंडरब्रिज – मुर्गा चौक -सेंट्रल एवेन्यू – सेक्टर-09 चौक – ठगड़ा बांध ओवरब्रिज -जेल तिराहा – गौरव पथ – गांधी पुतला – पटेल चौक – गंजपारा -पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बाईपास – राजनांदगांव होते हुए डोंगरगढ़।

दुर्ग शहर एवं सेक्टर एरिया की यातायात व डायवर्शन व्यवस्था : 

1. सेंट्रल एवेन्यू मार्ग (सेक्टर एरिया) : पावर हाउस अंडरब्रिज से मुर्गा चौक/सेंट्रल एवेन्यू की ओर जाने वाले सभी चार-पहिया वाहनों को फॉरेस्ट एवेन्यू एवं गैरेज रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दुर्ग से सेंट्रल एवेन्यू की ओर आने वाले चार-पहिया वाहनों को भी सेक्टर 09 चौक से फॉरेस्ट एवेन्यू एवं गैरेज रोड में डायवर्ट किया जायेगा ।

2. दुर्ग शहर (रात्रि नो-एंट्री एवं बस, डायवर्शन) : भारी/मध्यम वाहन प्रतिबंधित: रात्रि के समय शहर के भीतर मध्यम एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। (प्रतिबंधित क्षेत्र: पुलगांव चौक, पोटिया चौक, महाराजा चौक, जेल तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, धमधा रोड, नयापारा से दुर्ग शहर की ओर )

गंजपारा दुर्गा पंडाल व्यवस्था:- गंजपारा दुर्गा पंडाल के पास रात्रि में पुलिस लाइन एवं गंजपारा से आने वाले सभी दो-पहिया व चार-पहिया वाहनों को गंज मंडी के पीछे से डायवर्ट किया जाएगा।

बस डायवर्जन: रात्रि के समय पुलगांव चौक से आने वाली सभी बसों को महाराजा चौक – जेल तिराहा होते हुए बस स्टैंड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। (इसी प्रकार दुर्ग बस स्टैंड से पुलगांव की ओर जाने वाले बस इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।

डायवर्शन व्यवस्था : नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग गंजपारा एवं सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर रहेगा वाहनों का डायवर्शन।

पदयात्रियों के लिए सुरक्षा निर्देश व अपील :

* रिफ्लेक्टिव ड्रेस व स्टीकर: बैग पर रेडियम/रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाएं और चमकीले या रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें (गहरे/डार्क रंग के कपड़े पहनने से बचें, ताकि वाहन चालक दूर से देख सकें)।

* बाईं ओर चलें: सड़क के बिल्कुल किनारे बाईं ओर ही पैदल चलें, मुख्य सड़क पर न आएं।

* रात्रि यात्रा से बचें: देर रात यात्रा शुरू करने से बचें एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही प्रयोग करें।

* सड़क पर विश्राम न करें: पदयात्रा के दौरान सड़क या उसके किनारे विश्राम न करें, यह गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

* सर्विस लेन का उपयोग: हाईवे पर चलते समय केवल सर्विस लेन का ही प्रयोग करें; बाईपास मार्ग पर पैदल चलने से बचें।

 नो-एंट्री: दुर्ग शहर में रात्रि के समय भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित।

वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश

* सुरक्षित चालन: देर रात वाहन चलाने से बचें। पर्याप्त नींद लें, अनिद्रा या थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं।

*  नशा एवं ओवरलोडिंग सख्त मना: नशे की हालत में वाहन न चलाएं और वाहन की क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।

* माल वाहक: माल वाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।

* लाइट व्यवस्था: रात्रि में वाहन हमेशा लो-बीम (डिपर) पर चलाएं।

* पार्किंग: सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करें। कुम्हारी से डोंगरगढ़ तक निर्धारित डायवर्शन मार्ग का ही पालन करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news