Sunday, October 11, 2026

म्यूल खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने के मामले में सुपेला पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहन राव (28), निवासी इंदिरा नगर, वार्ड 16, सुपेला के रूप में हुई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों में हुई आनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए 172 बंधन बैंक खातों के इस्तेमाल का मामला सामने आया था। इसके आधार पर सुपेला थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मोहन राव के बैंक खाते का साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में इस्तेमाल किए जाने से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news