Sunday, October 11, 2026

चोरी के मामले में उतई पुलिस ने पांच को पकड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुण्डेरा स्थित कचरू नगर में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने राजफाश किया है। मामले में तीन आरोपियों को जिसमें दो अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान और बिक्री से मिली रकम में से 58,500 रुपये नकद बरामद किये हैं। चोरी का सामान खरीदने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सदीश कुमार (46) ने नौ अक्टूबर को उतई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके छोटे भाई आनंदु सुकुमारन का मकान लंबे समय से बंद था। वे काम के सिलसिले में विदेश में हैं। पड़ोसी से मकान के पीछे रसोई का दरवाजा खुला होने की सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा। जांच में दरवाजा टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर एलईडी टीवी, लैपटाप, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, सोने के आभूषण, मोबाइल सहित अन्य सामान ले गये थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर राहुल धनकर, दुरपत धनकर, रवि कुमार यादव व दो अपचारी को पकड़ा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news