Sunday, October 11, 2026

एसआइआर के नाम पर 6.25 लाख ठगे

एसआइआर में पिता का नाम सुधारने के बहाने भेजा लिंक

लिंक खोलकर फार्म भरा तो रकम हुई पार, पुलिस में की शिकायत

भिलाई : न्यूज़ 36 : एसआइआर में पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक कंपनी के डीजीएम से 6 लाख 25 हजार रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता विकास सहगल (64) हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीईसी कंपनी के निवासी हैं और लायड्स कंपनी में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। उसने स्वयं को चुनाव आयोग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके पिता का नाम एसआइआर में गलत दर्ज है, जिसे सुधारना जरूरी है। इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसमें दिए गए फार्म को भरने के लिए कहा। पीड़ित ने आरोपी  के झांसे में आकर लिंक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की। इसके कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से कुल 6 लाख 25 हजार रुपये निकल गए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, भेजे गए लिंक और बैंक खातों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news