Saturday, April 20, 2024

Rashifal 29 September 2022: इन राशि वालों को मिल सकती हैं खुशखबरी, जानें आज का भविष्यफल

आज का पंचांग
ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे
29 सितम्बर 2022


तिथि संवत :
आश्विन मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी गुरुवार रात्रि 12.08 तक रहेगी |
विक्रम संवत 2079, शाके 1944
सूर्य दक्षिणायन | शरद ऋतु|
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार : सूर्य : कन्या चन्द्र : तुला मंगल: वृषभ बुध: कन्या गुरु: मीन शुक्र: कन्या शनि: मकर |


सूर्योदयकालीन नक्षत्र
आज का सूर्यास्त :5.49 कल का सूर्योदय :5.58
सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र रात्रि 5.12 तक| तत्पश्चात अनुराधा |विष्कुम्भ योग| वणिज करण


आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :
प्रात: 11.42 तक विशाखा चरण 1 राशी तुला पाया रजत नामाक्षर ती
सायंकाल 5.33 तक विशाखा चरण 2 राशी तुला पाया रजत नामाक्षर तू
रात्रि 11.23 तक विशाखा चरण 3 राशी तुला पाया रजत नामाक्षर ते
रात्रि 5.11 तक विशाखा चरण 4 राशी वृश्चिक पाया रजत नामाक्षर तो


आज का शुभ चौघडिया :
शुभ : प्रात: 5.55 से 7.25
चर : प्रात: 10.24 से 11.54
लाभ:: प्रात: 11.54 से 1.24
अमृत: दोपहर 1.24 से 2.53
शुभ : दोपहर 4.23 से 5.53
अमृत: सायंकाल 5.53 से 7.23
चर : रात्रि 7.23 से 8.54


आराधना:: सच्चिदानंद स्वरूपाय विश्वोत्पत्यादी हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नुम:
खरीददारी का शुभ समय सायंकाल 6.30 बजे से 7.30 बजे तक|
राहुकाल: दोपहर 1.23 से 2.53
दिशाशूल दक्षिण | आवश्यक हो तो दही से बनी की वस्तु खा कर निकले


मेष शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला भाई-बहनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद बनते दिखाई दे रहे हैं। घर में या किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप भाग लेंगे.


वृषभ शुभ अंक: 8 शुभ रंग: हरा आपको कम मेहनत से ज्यादा लाभ हो सकता है।  यह क्षण प्रगति के बारे मे सोचने का है इसलिये आप अनावश्यक वाद विवाद से बचे |


मिथुन शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी इस समय आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।वाणी व क्रोध पर नियंत्रण समय की मांग है। मन में उत्साह के भाव जन्म, लेंगे।

कर्क शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी आपको नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त हो सकती है और आर्थिक लाभ संभव है। जनसेवा के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।


सिंह शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी किसी पारिवारिक घटना के कारण आप का मन खिन्न हो सकता है भूमि–भवन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। समय ठीक है।


कन्या शुभ अंक: 2 शुभ रंग: बैंगनी धार्मिक गतिविधियों में मन लगाना होगा। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको उत्तम परिणाम भी मिलेगा।


तुला शुभ अंक1 शुभ रंग: सफ़ेद घरेलू जीवन के लिए यह समय मिला-जुला नज़र आ रहा है। संतान से आपको भरपूर ख़ुशियाँ प्राप्त होंगी। संतान का स्वास्थ्य भी काफ़ी अच्छा रहेगा।


वृश्चिक शुभ अंक: शुभ रंग: हरा पारीवारिक लोगों के बीच आपसी सौहार्द और एकजुटता दिन-प्रतिदिन बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


धनु शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा आप सामाजिक कार्यों में रूचि दिखा सकते हैं। आर्थिक रुप से आपको कोई तंगी नहीं रहेगी जिस कारण आप मन-माफ़िक़ ख़रीददारी कर पाएंगे।


मकर. शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा शिक्षा में भी अड़चनें संभव हैं। प्रेम प्रसंगों में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपसे दबे रहेंगे।


कुम्भ शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला काम-धंधे के चलते विदेश का रुख कर सकते हैं। दीर्घ अवधि के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है।


मीन शुभ अंक: 9 शुभ रंग: हरा इस समय कार्य में व्यस्तता के कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा. यह क्षण प्रगति के बारे मे सोचने का है तनाव से बचना होगा

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news