Saturday, July 27, 2024

Rashifal 19 November 2022 : तनाव को मन पर हावी ना होने दें, जानें अपने राशि का भविष्यफल

आज का राशिफल 19 नवम्बर 2022, दिन- शनिवार, कलियुग- 5123, विक्रम संवत- 2079, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- मार्गशीर्ष (अगघन), तिथि- कृष्ण पक्ष दशमी (10)। शनिवार का दिन सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

राशिफल Rashifal 19 November 2022

मेष राशि (Aries) : मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। यात्रा के योग हैं। आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृष राशि (Taurus) : कार्यों में सफलता के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे। इन आइडिया को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) : मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है. नौकरीपेशा जातकों और छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर में आनंद भरा पल व्यतीत करने का सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी। अचानक धन प्राप्‍त‍ि के योग भी हैं। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। 

कन्या राशि (Virgo) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन आदि का जश्न हो सकता है।

तुला राशि (Libra) : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप नयी जीवनशैली की शुरुआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में अपनी सारी ऊर्जा कार्य को बढ़ाने में लगाना होगा, साथ ही कार्य पूर्ण होने पर आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कपड़ों के बिजनेस में धन-लाभ की आशा रहेगी, इसके लिए आपको ग्राहकों से मेलजोल बढ़ाना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। (Rashifal 19 November 2022)

मकर राशि (Capricorn) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) : संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। घर में आनंद भरा पल व्यतीत करने का सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि (Pisces) : जनप्रतिनिधि राजनेता एवं जनसंपर्क या सेवा कार्य सेजुड़े वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे भूल कर नई शुरुआत करने का समय हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित परीक्षा की तैयारियों के लिए समय देने की जरुरत हैं। तरक्की जरूर मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। (Rashifal 19 November 2022) 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news