Tuesday, September 8, 2026

भिलाई में टीम केशरी की विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने मारी बाजी

सांसद विजय बघेल ने दिया ₹55,555 का इनाम

भिलाई : न्यूज़ 36 : सिविक सेंटर भिलाई में टीम केशरी द्वारा छठवें वर्ष विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई की कई युवा गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया।
डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और दर्शकों की तालियों से पूरा सिविक सेंटर परिसर कृष्णमय नजर आया। एक के बाद एक टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने की कोशिश की, जिसे देखने सैकड़ों दर्शक जुटे रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति गीरवर बंटी साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल और पूर्व भाजयुमो महामंत्री भोला साहू मौजूद रहे।

Oplus_16908288

प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए ₹55,555 का आकर्षक पुरस्कार रखा गया था। कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद अंततः दुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ऊंची मटकी फोड़कर खिताब अपने नाम कर लिया। सांसद विजय बघेल ने अपने हाथों से विजेता टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद बघेल ने कहा कि जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ जैसे आयोजन युवाओं में उत्साह, साहस, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने टीम केशरी को लगातार छठे वर्ष इतना भव्य आयोजन करने के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के आयोजक रोहन सिंह, ध्रुव पाण्डेय एवं राहुल गजभिए ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी टीमों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news