Monday, September 7, 2026

साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 02 फरार म्यूल खाताधारक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों एवं साइबर ठगी में उपयोग किए जाने वाले म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सुपेला के अपराध धारा 317 (2), 318 (4), 3(5) बीएनएस की विवेचना के दौरान ऐसे बैंक खातों की जांच की। जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण के लिए किया था। विवेचना में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के लेन-देन के विश्लेषण एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका सामने आई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड कमीशन / प्रतिफल के बदले अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे। पूछताछ एवं विवेचना में यह भी सामने आया कि संबंधित बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों के माध्यम से स्थानांतरित एवं प्राप्त करने में किया गया। आरोपियों ने धनराशि के लालच में बैंक खाते एवं उनसे संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश कर थाना सुपेला एवं एसीसीयू की टीम ने यशपाल सिंह उर्फ लक्की पाजी (38 वर्ष) निवासी रामनगर व हेमत दास दखानी (50 वर्ष) सिंधी कॉलोनी तिल्दा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news