Monday, September 7, 2026

तेज रफ्तार कार का कहर: बकरी को रौंद तालाब में घुसी कार, बच्चा बाल-बाल बचा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : चिखली इंदिरा नगर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। अनियंत्रित कार ने पहले एक बकरी को टक्कर मारी और फिर सीधे तालाब में जा घुसी। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक बच्चा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के मुताबिक कार में तीन युवक सवार थे, जो नाबालिग बताए जा रहे हैं। कार तेज गति में थी और बकरी को रौंदते हुए तालाब में चली गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर कार सवारों को बाहर निकाला।
सबसे डरावना मंजर तब रहा जब कार बच्चे के बेहद करीब से गुजरी। बच्चे ने दौड़कर अपनी जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार नशे में धुत थे। सूचना पर जेवरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस मेडिकल जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
यह पूरा मामला जेवरा चौकी थाना क्षेत्र का है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news