Tuesday, September 8, 2026

भिलाई में हाईटेक अस्पताल के 32 लाख हड़प गया कैशियर

फर्जी मेल भेजकर छह साल तक प्रबंधन को करता रहा गुमराह ₹32 लाख का गबन, कैशियर गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई हाईटेक अस्पताल की करीब 32 लाख रुपए की नकद राशि के गबन के मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अस्पताल के कैशियर जसविंदर सिंह (46) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखता था। पुलिस ने गबन की रकम से खरीदा गया करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का मोबाइल जब्त किया है।

भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि अस्पताल संचालक मनोज अग्रवाल की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। शिकायत के अनुसार, आबांधा सेक्टर निवासी जसविंदर सिंह करीब छह वर्षों से अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत था। वह अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा नहीं कर रह था। पुलिस ने अस्पताल के दस्तावेज वित्तीय लेन-देन और बैंक जमा संबंधित रिकॉर्ड की जांच की, जिस प्रथम दृष्टया करीब 32 लाख रुपए गबन सामने आया।

फर्जी जानकारी देकर बचता रहा

पुलिस जांच में सामने आया कि कैशियर के पद का फायदा उठाकर जसविंदर अस्पताल की रकम अपने कब्जे में रखता था। इसके बाद अधिकारियों को ई-मेल के जरिए राशि बैंक में जमा किए जाने की गलत जानकारी भेज देता था। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गबन की रकम के इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया गया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news