Saturday, October 24, 2026

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी

बेमेतरा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी परपोड़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, साइबर सेल एवं थाना परपोड़ी पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 03 आरोपी 01. लाल सिंह मरकाम पिता हुलास मरकाम उम्र 20 वर्ष, निवासी गगरिया खम्हरिया, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम, 02. पिन्टू साहू पिता गेसराम साहू उम्र 31 वर्ष, निवासी नगधा थाना नवागढ, हाल साजा जिला बेमेतरा, 03. अमर चंद नेताम ऊर्फ राम नेताम पिता कुंजलाल नेताम उम्र 47 वर्ष, निवासी देऊरगांव थाना साजा जिला बेमेतरा 72 पौवा मसाला/प्लेन शराब (12,960ml) कीमती 6,720/- रूपये, मोटर सायकल क्रमांक CG 25 C 0870 कीमती 40,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 46,720/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

22 अक्टूबर 2026 को थाना परपोड़ी पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि लाल सिंह मरकाम निवासी गगरिया खम्हरिया अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब, शराब भट्ठी परपोड़ी के पास भण्डारण कर रहा हैं कि सूचना के अधार पर थाना परपोड़ी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी लाल सिंह मरकाम को अवैध रूप से भण्डारण किये शराब एवं मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि पिन्टू साहू निवासी शराब भट्ठी परपोडी द्वारा बोलने पर अमर चंद नेताम ऊर्फ राम नेताम निवासी देऊरगांव के लिए शराब बिक्री हेतु शराब उसके घर में छोडने के लिए शराब भट्ठी परपोड़ी से कुल 72 पौवा देशी प्लेन एवं मसाला शराब का भण्डारण करना।
जिसमें थाना परपोड़ी के 01 प्रकरण में 03 आरोपी 01. लाल सिंह मरकाम पिता हुलास मरकाम उम्र 20 वर्ष, निवासी गगरिया खम्हरिया, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम, 02. पिन्टू साहू पिता गेसराम साहू उम्र 31 वर्ष, निवासी नगधा थाना नवागढ, हाल साजा जिला बेमेतरा, 03. अमर चंद नेताम ऊर्फ राम नेताम पिता कुंजलाल नेताम उम्र 47 वर्ष, निवासी देऊरगांव थाना साजा जिला बेमेतरा 72 पौवा मसाला/प्लेन शराब (12,960ml) कीमती 6,720/- रूपये, मोटर सायकल क्रमांक CG 25 C 0870 कीमती 40,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 46,720/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी परपोड़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, थाना परपोड़ी से आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, पीयुष सिंह, प्रमोद पांडेय सहित साइबर सेल व थाना परपोड़ी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news