भिलाई : न्यूज़ 36 : ग्राम अंजोरा का बदमाश निवासी सोमेश वैष्णव के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई
है। सोमेश वैष्णव के खिलाफ जिलाबदर का आदेश पारित किया गया। सोमेश पर 2002 से 2023 के मध्य लूट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार
रखने और अवैध शराब बेचने समेत कुल 27 आपराधिक प्रकरण थानों में दर्ज है. बार-बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद आरोपी के आचरण में सुधार नहीं होने और उसकी
गतिविधियों से क्षेत्र की लोक व्यवस्था प्रभावित होने पर जिलाबदर किया गया।
आदेशानुसार आरोपी को एक सप्ताह के भीतर दुर्ग सीमावर्ती जिलों की सीमा से बाहर जाना होगा। एक वर्ष की अवधि तक बिना पूर्व अनुमति संबंधित जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उपलब्ध अभिलेखों एवं पुलिस प्रतिवेदन के परीक्षण के बाद यह पाया गया कि आरोपी सोमेश की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का वातावरण निर्मित हो रहा है। आदेशानुसार आरोपी को आदेश की तिथि से एक सप्ताह के भीतर जिला दुर्ग सीमावर्ती जिले राजनांदगांव, रायपुर, धमत्तरी, बेमेतरा, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की सीमाओं से बाहर जाना होगा। एक वर्ष की अवधि तक सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना होगा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
