Saturday, October 24, 2026

IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में आये भाजपा विधायक रिकेश सेन

देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग : रिकेश सेन

आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति

भिलाई : न्यूज़ 36 : विजयादशमी के दिन साड़ी पहनकर हर्ष फायरिंग मामले में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने राजनांदगांव एसपी IPS अंकिता शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने आईजी अजय यादव के बयान पर आपत्ति भी जताई है।
विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर पोसट कर कहा है कि पूरे भारत देश में 100 से ज्यादा महिलाओं ने विजयदशमी के दिन शस्त्र की पूजा कर गोली चलाई। इन 100 महिलाओं में एक भी आईपीएस नहीं थी। कोई जिला पंचायत सीईओ थीं, कोई जिला कलेक्टर थी, कोई नगर निगम कमिश्नर थी, कोई एसडीएम थी, कोई अपर कलेक्टर थी। ये सब लोग भी साड़ी में ही थे, जिसका जीता जागता उधारण उज्जैन है।

तो स्मार्ट पुलिस बन पाना मुश्किल

विधायक रिकेश सेन ने कहा है कि राजनांदगांव आईजी अजय यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, जिसमें उन्होंने कहा सोशल मीडिया में नकारात्मक कमेंट आने के कारण आईपीएस अंकिता शर्मा को नोटिस दिया गया। आईजी साहब सोशल मीडिया के हिसाब से पुलिस अगर चलेगी तो शायद स्मार्ट पुलिस बन पाना मुश्किल है। पुलिस को निर्णय अपने विवेक से अपनी सरकार की नीति से लेना पड़ता है।

छत्तीसगढ़ को लेकर लोगों की मंशा ठीक नहीं

भाजपा विधायक सेन ने आगे कहा है कि हमारे छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता शर्मा जी को जिस प्रकार से पूरा देश का मीडिया ट्रोल कर रहा है। इससे समझ आता है कि आज भी छत्तीसगढ़ को लेकर लोगों की मंशा ठीक नहीं है। मेरा समर्थन मजबूती के साथ आईपीएस अंकिता शर्मा के साथ है।

अवधेशानंद गिरी महाराज ने भी किया है समर्थन

श्री पंच दशानन जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर (पीठाधीश्वर) अवधेशानंद गिरी महाराज ने भी अंकिता शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी अंकिता शर्मा के शस्त्र- पूजन ने प्रस्तुत किया- नारी-शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्टा का प्रेरक आदर्श। साड़ी में श्रद्धापूर्वक शस्त्र पूजन करते वरिष्ठ IPS पुलिस अधिकारी का स्वरूप भारतीय संस्कृति, नारी-गरिमा और राष्ट्ररक्षा के संकल्प की सुंदर अभिव्यक्ति है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news