Monday, April 27, 2026

महादेव सट्टा ऐप घोटाले के आरोपी दम्मानी ब्रदर्स की जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर :  हाईकोर्ट ने महादेव ऐप घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी भाइयों अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें कि, इस मामले में पिछले दिनों सुनवाई पूरी कर फैसले को सुरक्षित रखा गया था। जस्टिस एन के चंद्रवंशी की कोर्ट ने फैसला सुनाया है।’महादेव सट्टा एप मामले में दम्मानी भाइयों पर करोड़ों का हवाला करने का आरोप है, दोनों आरोपियों को 23 अगस्त को ईडी की टीम ने रायपुर और दुर्ग में छापा मार कर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार की थी। इसमें हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी समेत, एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news