रायपुर : 11 जनवरी, स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का डंका एक बार फिर बजा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया। 
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे मौजूद रहे।
