Saturday, October 24, 2026

विधायक एवं महापौर से मिले निगम कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी

दुर्ग : नगर पालिक निगम, छत्तीसगढ़ स्वशासी कर्मचारी संघ दुर्ग नगर निगम शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने आज गुरुवार को विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर नववर्ष की बधाई दी।कर्मचारी संघ का यह प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा और महासचिव अनिल सिंह के नेतृत्व में मिला। मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारी हित में भी महापौर से चर्चा की। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कर्मचारी संघ के पधाधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी अब्दुल गनी,जल गृह विभाग प्रभारी संजय कोहले के अलावा निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,राजू बक्शी, किरण अग्रवाल,चंदन मनहरे,राजू चन्द्राकर,रेखा कुर्रे,ठाकरे,चंद्रलेखा कसार,योगेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news