भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1, खंडे होटल के पास 26 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान नहीं हो सकी और न ही उसके परिजनों की जानकारी मिल पाई।29 सितंबर को छावनी थाना पुलिस ने सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई से संपर्क कर शव के अंतिम संस्कार के लिए सहयोग मांगा। जानकारी मिलने के बाद समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।छावनी पुलिस के प्रधान आरक्षक बसंत भोई और आरक्षक विकास सिंह की मौजूदगी में दुर्ग-रायपुर नाका स्थित कब्रिस्तान में लावारिस शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।समिति ने इस कार्य में सहयोग के लिए छावनी थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव और पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस और सामाजिक संस्था के इस सहयोग से अज्ञात शव का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया गया।
