Wednesday, September 30, 2026

विधायक ललित ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली : नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा बुधवार को लगाए सेवा संकल्प शिविर में कुल 45 आवेदन आए। यह शिविर वार्ड क्र. 35 डुंडेरा पश्चिम, क्र. 36 डुंडेरा पूर्व और वार्ड क्र. 37 जोरातराई के लिए था। डुंडेरा मंगल भवन में लगाए गए शिविर का अवलोकन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया। उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बिलकुल ठीक था। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने उन्हें स्वस्थ होना बताया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर शिविर में आए नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने संबोधन में कहा कि सरकार शिविर के बहाने आम लोगों के घरों तक पहुंच रही है। समस्याओं को जानने के बाद उनका निराकरण भी कर रही है। विधायक का कहना था कि यह प्रयास केवल आम लोगों को सुविधा प्रदान करना है। शिविर में महापौर परिषद के सदस्य रोहित धनकर, पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू समेत विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

आवेदनों पर एक नजर
कुल प्राप्त आवेदन – 45
मौके पर निराकरण – 30
शेष – 15

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news