दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाने की जर्जर हालत को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार को थाने का निरीक्षण किया। कार्यालय और कैदी कक्ष सहित कई हिस्सों में पानी भरा मिला और छत से लगातार पानी टपक रहा था।
भवन की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए वोरा ने कहा -जो पुलिसकर्मी दिन-रात शहर की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, आज वही इस जर्जर भवन में असुरक्षित होकर काम करने को मजबूर हैं।
वोरा ने बताया कि थाना भवन के संधारण और मरम्मत के लिए *64 लाख रुपये स्वीकृत* होने की जानकारी मिली है, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं दिख रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि स्वीकृत राशि का उपयोग कब और कहां हुआ? यदि राशि उपलब्ध है तो काम शुरू करने में देरी क्यों?
उन्होंने कहा, बारिश में थाने में पानी भरना सामान्य बात नहीं है। यह पुलिसकर्मियों के साथ थाने आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। प्रशासन को कागजों में नहीं, जमीन पर काम दिखाना चाहिए।
वोरा ने मांग की कि प्रशासन तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर मरम्मत कार्य शुरू करे और पुलिसकर्मियों को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराए।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
