Monday, September 21, 2026

इस्पात नगरी के बांग्ला साहित्यकार पल्लव को अंतरराष्ट्रीय वैश्विक राजदूत सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई के वरिष्ठ बांग्ला साहित्यकार एवं कवि पल्लव चटर्जी को साहित्य, समाज और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान में उनके विशेष योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नाइजीरियाई उद्यमी और साहित्यिक समर्थक सीनेटर-एबेल इडामिनाबो द्वारा संचालित साहित्यिक मंच ‘अफ्रीकन पोएट्री जायंट’ और ‘इडामिनाबो एम्पायर्स’ ने पल्लव चटर्जी को वैश्विक साहित्य एवं वैश्विक राजदूत सम्मान से विभूषित करने की घोषणा की है। इस वैश्विक पहचान से साहित्यिक बिरादरी में हर्ष का माहौल है। सीनेटर-एबेल इडामिनाबो नाइजीरिया के एक ख्यातिप्राप्त उद्यमी, साहित्यिक संरक्षक तथा इडामिनाबो एम्पायर्स एवं ‘अफ्रीकन पोएट्री जायंट’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनका यह मंच वैश्विक स्तर पर अफ्रीकी साहित्य, विविध सांस्कृतिक विधाओं, वैश्विक कविता प्रतियोगिताओं और विश्व भर के उभरते तथा स्थापित रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है। सीनेटर इडामिनाबो का यह डिजिटल एवं साहित्यिक नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवियों को मंच देने, साप्ताहिक साहित्यिक गतिविधियों का संचालन करने और वैश्विक सांस्कृतिक समन्वय स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सीनेटर इडामिनाबो ने पल्लव चटर्जी के कृतित्व की सराहना करते हुए उन्हें वैश्विक साहित्यिक राजदूत के रूप में मान्यता दी है। सम्मान की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पल्लव चटर्जी ने सीनेटर-एबेल इडामिनाबो और ‘अफ्रीकन पोएट्री जायंट’ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि भिलाई की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और भारतीय साहित्य का सम्मान है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news