Monday, September 21, 2026

कांग्रेस भवन साजा में छात्र संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन

साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : कांग्रेस भवन साजा में विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु छात्र संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य रविन्द्र चौबे  पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं कार्यक्रम में अविनाश चौबे  प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर वर्मा , अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा ने किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवा अवसरों एवं वर्तमान शैक्षणिक परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया गया। विद्यार्थियों को अपनी बात रखने, सुझाव साझा करने तथा भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनके विचारों को मंच प्रदान करना तथा शिक्षा एवं युवा विकास के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सर्व अंजोर यदु अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस साजा, विनोद कुंजाम नगर पंचायत देवकर, संग्राम सिंह राजपूत महामंत्री किसान कांग्रेस, दिनेश साहू पूर्व पार्षद , दिनेश साहू विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई, लिकेश साहू जिला उपाध्यक्ष, मनीष माली युवा कांग्रेस, मोहित साहू अध्यक्ष महाविद्यालय अध्यक्ष,चित्रकुमार प्रजापति उमेश पटेल ,रंजीत,मनीष,जितेन्द्र,युगल,भुवन,तूफा,रवि,गौराव,सोहन,खिलेंद्र,रश्मि,अस्मिन,गीतांजलि एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news