Sunday, September 13, 2026

गांजा की बिक्री कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग सर्किट हाउस के पीछे गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.1 94 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए है को जब्त किया गया है। मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि सर्किट हाउस के पीछे दो आरोपी मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी जी बाप जी निवासी कैंप एक सुंदर नगर थाना छावनी तथा इम्तियाज उर्फ राजू निवासी कैंप एक सुंदर नगर छावनी को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 6.194 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news