Sunday, September 13, 2026

भिलाई महिला समाज का रंगारंग आयोजन, सोमा दाम बनीं ‘तेजस्विनी दिवा-2026’

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था भिलाई महिला समाज (बीएमएस) द्वारा 11 सितंबर को अन्तर शाखीय युगल नृत्य प्रतियोगिता एवं ‘महा तीज तेजस्विनी-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएमएस के सभी दस क्लबों की तीज विजेताओं और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगारंग प्रस्तुतियों से सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

Oplus_16908288

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती छवि निगम, उपाध्यक्ष श्रीमती मोली चक्रवर्ती, श्रीमती केका सरकार, श्रीमती पूनम कुमार, डॉ. स्मिता भास्कर एवं श्रीमती आभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक सुश्री गुंजन चौहान चंदेल एवं सुश्री सुनयना जसबीर थीं। कोर कमेटी की सह सचिव चैती पॉल, कोषाध्यक्ष शिखा जैन एवं सह कोषाध्यक्ष रीता तिवारी भी मौजूद रहीं।
सोमा दाम बनीं ‘तेजस्विनी दिवा-2026’
‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का खिताब मरौदा क्लब की श्रीमती सोमा दाम ने जीता। नेहरू नगर क्लब की संगीता कौर प्रथम उप विजेता और स्मृति नगर स्वागतम क्लब की बरखा गौड़ द्वितीय उप विजेता रहीं।

Oplus_16908288

जजेज च्वाइस सम्मान चेतना देवांगन एवं आशा सिरमोर को दिया गया।
युगल नृत्य में सेक्टर-10बी क्लब प्रथम युगल नृत्य प्रतियोगिता में सेक्टर-10बी क्लब ने प्रथम, स्मृति नगर क्लब ने द्वितीय और मरौदा क्लब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया पगारे ने किया और आभार प्रदर्शन जेस्सी सुनील ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news