Sunday, September 13, 2026

दुर्ग पुलिस का गैंग हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा, 50 का बाउंड ओवर, 2100 से अधिक बदमाशों का रिकॉर्ड अपडेट

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने जिले के सक्रिय और स्थाई गैंग हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत लगभग 50 हिस्ट्रीशीटरों का बाउंड ओवर एवं एमसीयू (मुचलका) कराया गया और उनके आपराधिक रिकॉर्ड व वर्तमान गतिविधियों को अद्यतन किया गया।
पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटरों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से यह अभियान 12 सितंबर की रात से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड, वर्तमान गतिविधियों और अन्य जानकारियों का सत्यापन कर पुलिस अभिलेखों को अपडेट किया गया।
दुर्ग जिले में अब तक लगभग 2100 आदतन बदमाशों और गैंग हिस्ट्रीशीटरों का एमसीयू कराया जा चुका है। पुलिस द्वारा गैंग हिस्ट्रीशीटरों और उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट को नियमित रूप से अपडेट करने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
यह कार्रवाई संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से की जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news