Saturday, July 4, 2026

शीतला मंदिर में दर्शन करने गई बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी

माथे पर टीका लगाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र में शीतला मंदिर के बाहर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से टीका लगाने के बहाने सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मोटरसाइकिल पर आए थे महिला और युवक

पुलिस के अनुसार यूको बैंक सेक्टर-1 से चपरासी पद से सेवानिवृत्त पार्वती यादव (70) अपने छोटे बेटे अरुण यादव के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई की सुबह करीब 7:45 बजे वह रोज की तरह शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर करीब 40 वर्षीय महिला और 20-22 वर्षीय युवक मंदिर के बाहर पहुंचे।

टीका लगा दो’ कहकर बुलाया, फिर झपट ली चेन

महिला ने पार्वती यादव को आवाज देकर टीका लगाने के लिए बुलाया। जैसे ही वह दोनों को टीका लगा रही थीं, महिला ने उनके गले में पहनी मोती-रेशम में गूंथी तीन पत्ती वाली करीब 10 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

डर के कारण तुरंत नहीं कराई शिकायत

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह घबरा गई थीं और डर के कारण घरवालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में परिजनों को घटना बताने के बाद बेटे अरुण यादव के साथ छावनी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

पार्वती यादव की शिकायत पर छावनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज करते हुए अज्ञात महिला एवं उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news