Wednesday, June 3, 2026

PM मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष अभियान की जिला कार्यशाला आज

5 से 23 जून तक होंगे 12 प्रमुख संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केनेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा 5 जून से 23 जून तक विभिन्न संगठनात्मक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की तैयारी और सफल संचालन के लिए आज 3 जून को जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में जिला कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यक्रमों के संचालन हेतु चिन्ना केशवालु को जिला संयोजक, त्रिलोचन सिंह को जिला सह-संयोजक तथा विनोद सिंह एवं पारस जंघेल को जिला सदस्य नियुक्त किया है।

भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में विश्व पर्यावरण दिवस एवं वृक्षारोपण,मीडिया संवाद, विशेष जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर, सभागार बैठकें, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वच्छता अभियान, प्रगति पदयात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विशेष आयोजन शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों की विस्तृत रुपरेखा तैयार करने, कार्य विभाजन सुनिश्चित करने तथा संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां तय करने के उद्देश्य से जिला कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारीजिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक-सह संयोजक, कार्यक्रमों की जिला एवं मंडल टोली, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे। भाजपा जिला भिलाई का उद्देश्य है कि सभी कार्यक्रम संगठन की भावना के अनुरुप जनसहभागिता के साथ सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हों।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news