Saturday, October 10, 2026

बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने पर CM ने की दुर्ग पुलिस की सराहना, 7 जवान पुरस्कृत

भिलाई : न्यूज़ 36 : 25-26 सितंबर को जिले में आई भीषण बाढ़ के दौरान जान जोखिम में डालकर राहत-बचाव करने वाले दुर्ग पुलिस के 7 अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है।
पुलगांव थाना क्षेत्र के भरदा, पीसेगांव, पुलगांव, भावभूमि और अंजोरा चौकी क्षेत्र के चगोरी, थनौद, महमरा गांवों में बाढ़ और ओवरफ्लो से सैकड़ों लोग फंस गए थे। दुर्ग पुलिस ने लगातार ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला।
पुरस्कृत टीम –
थाना पुलगांव: प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, ASI सुभाष साहू, आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे (1426), हरिश्चंद्र सिन्हा (1160)
चौकी अंजोरा: उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक चंद्रभान यादव (792)
थाना कुम्हारी: प्रभारी उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर
पुलिस ने अपील की है कि बाढ़ के दौरान उफनते नाले और भरे मार्गों से गुजरने का जोखिम न लें और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news