Saturday, October 10, 2026

एमडीएमए ड्रग के साथ स्पा सेंटर से 3 गिरफ्तार, 2 युवतियां 14 ग्राम ड्रग जब्त

सुपेला भिलाई की महिला तस्कर भी शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : खम्हारडीह पुलिस ने 14 ग्राम एमडीएमए ड्रग के साथ सप्लायर और स्पा सेंटर की 2 युवतियों और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कल रात रेमेडी सेलून में रेड किया । इस दौरान सेलून में 02 महिलायें एवं 01 ट्रांसजेंडर उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम आशा नायक निवासी दुर्ग, कृष्णा तिवारी तथा हेमंत थापा निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स रखा होना पाया गया।

इनसे 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त किया गया। इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनसे ड्रग सप्लाई के पिछले और अगले लिंक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी : 

1. आशा नायक पिता मदनलाल नायक उम्र 27 साल पता घड़ी चौक सुपेला संडे मार्केट दुर्ग।

2. कृष्णा तिवारी पति शुभम तिवारी उम्र 29 साल पता बालाजी हॉस्पिटल रामकृष्ण बिल्डिंग रूम नंबर 108 मोवा थाना पंडरी रायपुर।
3. हेमंत थापा पिता स्व. यू.बी थापा उम्र 36 साल पता अवंती विहार जगन्नाथ मंदिर के पास थाना खमरडीह जिला रायपुर। (ट्रांसजेंडर)

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news