Tuesday, June 2, 2026

जीएम यादव अब सेफ्टी और पुष्पा एसईडी संभालेंगी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र में अधिकारियों के अंतरविभागीय तबादलों का सिलसिला जारी है। दो महाप्रबंधकों का फिर स्थानांतरण नान वर्क्स से वर्क्स एरिया में कर दिया गया है। जीएम (टीएसडी) नगर सेवाएं केके यादव का तबादला प्लांट के अंदर जीएम सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग (एसईडी) के रुप में किया गया है। अब वे संयंत्र के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके पूर्व उन्हें इन्फोर्समेंट विभाग से हटाकर टीएसडी में लाया गया था। इसके अलावा जीएम (स्टील मेल्टिंग शांप-3 ) पुष्पा एंब्रोस का तबादला जीएम एसईडी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते प्रबंधकीय फेरबदल के तहत वर्क्स एरिया में दर्जनभर अधिकारियों के तबादले की तैयारी है। स्टील सेक्रेटरी ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news