Wednesday, April 15, 2026

दुर्ग-पुलिस ने 13 दिनों में 192 गुमशुदा लोगों को खोजा

इनमें 5 लड़के, 9 लड़कियां और 127 महिलाएं शामिल, सभी को परिजनों के हवाले किया

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए अभियान “ऑपरेशन तलाश” में पुलिस को बड़ी सफलता मिलीहै। महज 13 दिनों में पुलिस ने 192 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया। यह अभियान 1 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार अभियान चलाकर गुमशुदा लोगों की तलाश की।

9 बच्चियां भी मिली

पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए लोगों में 5 बच्चे, 9 बच्चियां, 127 महिलाएं और 51 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। ज्यादातर मामलों में उन्हें उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया है।

CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से मिली मदद

इस अभियान में पुलिस ने तकनीक का भरपूर उपयोग किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर गुमशुदा लोगों तक पहुंच बनाई गई। कई मामलों में दूसरे जिलों और राज्यों की पुलिस की भी मदद ली गई, जिससे बेहतर समन्वय के साथ तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई लोग किसी कारणवश घर छोड़कर चले गए थे, जबकि कुछ मामलों में परिजनों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए सभी को तलाश कर सुरक्षित बरामद किया।
दूसरे राज्यों में भी पहुंची पुलिस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न सिर्फ शहर, बल्कि आसपास के इलाकों और अन्य राज्यों में भी जाकर तलाश की। हर सुराग को गंभीरता से लेते हुए उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

गुमशुदा लोगों के मिलने के बाद जब उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया, तो कई भावुक पल देखने को मिले। दुर्ग पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news