दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग द्वारा प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों को विभित्र थानों एवं इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) : आदेश
निम्नांकित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई तौर पर उनके नाम के सम्मुख दर्शित स्थान स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है।

इसके अलावा कई आरक्षकों का भी विभित्र थानों में तबादला किया गया है, जिनमें छावनी, नंदिनी नगर, जामगांव आर, रानीतराई, धमधा, उतई और अमलेश्वर थाना शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तत्काल कार्यमुक्त होकर अपने नए पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
