भिलाई : न्यूज़ 36 : दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बुद्ध विहार सेक्टर 6 भिलाई में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजन 14 अप्रैल को शाम 6 बजे से रखा गया है। इससे पहले सुबह 9 बजे शोभायात्रा बुद्ध विहार पर से निकलकर सेक्टर-2, सेक्टर-5 होते हुए बीएसएनएल चौक में बाबा साहेब के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण के बाद पावर हाऊस चौक पहुंचेगी। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। शाम 6 बजे बुद्ध विहार सेक्टर-6 क्या प्रांगण में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विशेष की अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक देवेन्द्र यादव, स्यों केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में जयंती समारोह होगा। रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
