Monday, March 16, 2026

कल से नेहरू आर्ट गैलरी में हांथा समकालीन कला प्रदर्शनी

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल : भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं से प्रेरित आधुनिक सृजन को समर्पित समकालीन कला प्रदर्शनी हांथा का आयोजन जारी है। प्रदर्शनी समकालीन कलाकारों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति, लोक संस्कृति और आधुनिक कला के समन्वय को सशक्त रूप से दर्शाएगी।

Oplus_16908288

प्रदर्शनी का उद्घाटन 29 दिसंबर को संध्याकाल साढे पांच बजे मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में चित्रकला, स्केच, मिश्रित माध्यम (मिक्स्ड मीडिया) सहित विभिन्न विधाओं में रचित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें छत्तीसगढ़ की लोक कला, प्रकृति, जनजीवन तथा समकालीन विषयों की कलात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिलेगी।

Oplus_16908288

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय एवं समकालीन कलाकारों को मंच प्रदान करना, कला के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news