Friday, September 25, 2026

दुर्ग में हिट एंड रंन के आरोपी हाईवा ड्राइवर को पुलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

26 दिसंबर को सुबह KPS की महिला कर्मचारी को रौंदा था

दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना पुलगांव पुलिस के द्वारा एक्सीडेंट कर आपराधिक मानववध करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना पुलगांव क्षेत्रान्तर्गत पुलगांव चौक में मृतिका उत्तरा हरमुख पिता गोविंद हरमुख उम्र 64 साल पता ग्राम कोलिहापुरी वार्ड नंबर 11 दुर्गा मंदिर के पास की निवासी थी।

Oplus_16908288

जो सुबह 06.50 बजे पुलगांव चौक के पास ऑटो से उतर कर रोड़ क्रास कर रही थी। तभी राजनांदगांव की तरफ से हाईवा वाहन क्रमांक CG 07 CT 8931के चालक ने अपनी वाहन को पुलगांव चौक में जो वाहन चालक द्वारा तेजी एवं खतरनाक तरीके से चला रहा था,और रोड पार कर रही महिला जो मृतिका को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे मृतिका गिर गयी उसे घसीटते हुए चौक से लगभग बीस मीटर ले जाकर आरोपी वाहन चालक व्दारा अपनी वाहन को चलाते हुए भाग गया, जिससे महिला का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।मामले में मर्ग क्रमांक 123/2025 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था।

Oplus_16908288

मर्ग जांच पर आरोपी वाहन चालक का कृत्य धारा 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में आरोपी वाहन हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीटी 8931 के चालक पुकेश्वर हरमुख पिता पता ग्राम पीसेगांव के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news