Monday, March 16, 2026

बलात्कारी बैगा दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में, झाड़ फूंक बहाने नाबालिग से किया बलत्कार

भिलाई : न्यूज़ 36 : झाड़फूंक करने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देता रहा।

Oplus_16908288

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रार्थिया थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग पुत्री का स्वास्थ्य खराब होने से 22 दिसंबर को परसबोड़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को ईलाज व झाड़‌फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी। झाड़फुक करने के बाद नींबू को लेकर फेंकने जाने बोलकर बैगा पीड़िता को अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगे नर्सरी के अंदर ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025 64(2) (1), 351(3) BNS. 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

Oplus_16908288

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा उम्र 25 साल निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को 25 दिसंबर को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news