दुर्ग : न्यूज़ 36 : प्रतिबंधित टैबलेट की बिक्री करने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने 18 नवम्बर 25 को दुर्ग भिलाई सहित नागपुर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था । पुलिस ने मंगलवार को तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास अभियान मे पुलिस को लगातार सफलता मिलती जा रही है। प्रतिबंधित टैबलेट की बिक्री करने वाले मामले में पुलिस ने तीन आरोपी सुरेंद्र सिंह गर्ग निवासी उरला थाना मोहन नगर, राजा पराशर सिकोला भाठा एवं प्रदीप कौशल निवासी गैंदी डबरा थाना मोहन नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
