Monday, September 21, 2026

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर द्वारा दुर्ग में आयोजित आम सभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर द्वारा 20 सितंबर 2026 को दुर्ग में आम सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों, पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाजसेवियों, माता-बहनों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों का हृदय से सादर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग, सहभागिता एवं मार्गदर्शन से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं। ऐसे ही सामाजिक उत्थान, शिक्षा, रोजगार एवं समानता के मार्ग पर सबका साथ बना रहे, यही समाज का संकल्प है।

आयोजक मंडल एवं पदाधिकारी व समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे: 
1.पी. आर. रामेकर — प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
2. नेतराम भोंडेकर  — प्रदेश संरक्षक
3. के. एल. सोनवानी — प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
4. डॉ. एस. आर. कन्नौजे — प्रदेश संरक्क
5. डॉ. एम. के. एस. गजेन्द्र — प्रदेश संरक्षक
6. श्रीमती आशा मंगेट — महिला कार्यकारी अध्यक्ष
9. डॉ. के. एल. टांडेकर  — प्रदेश अध्यक्ष

10. बालाराम कोलते — प्रदेश उपाध्यक्ष
11. आसकुमार कन्नौजे  — मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी
12. जय महेश मालपूरे — जिला अध्यक्ष, दुर्ग

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाज ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाजसेवियों, माता-बहनों, युवाओं एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आगे भी सामाजिक उत्थान और शिक्षा के प्रति समर्पित सहयोग की अपील की। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news