Wednesday, March 4, 2026

दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश की निष्क्रियता, दुर्ग रैन बसेरा में चल रहा अवैध व्यपार

दुर्ग :न्यूज़ 36: दुर्ग नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है निष्क्रिय आयुक्त लोकेश चंद्राकर की निष्क्रियता का ही परिणाम है कि दुर्ग शहर की बाजार व्यवस्था हो या फिर विभागीय व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है । जिस तरह से इंदिरा मार्केट दुर्ग में ताला चाबी के संचालक द्वारा निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा जमा रखा है। और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर को इस बात की पूरी जानकारी होने के बावजूद भी मामले पर मौन साधे बैठे हुए हैं ।कही ना कही निगम आयुक्त की निष्क्रियता को दर्शा रहा है। अब एक नया मामला सामने आया जिसमें दुर्ग नगर पालिक निगम के अधीन न्यू बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में खुले आम आम जनता को लुटा जा रहा है ।और पुरी जानकारी होने के बाद भी निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं बाज़ार विभाग प्रभारी जावेद अली द्वारा मामले में मौन साधे रहना भी बड़े घोटाले को अंजाम देने जैसा है।

मामला यह है कि दुर्ग न्यू बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में निविदा जिस महीला समूह को दिया गया उसके द्वारा लगातार अनियमित बरती जा रही है। बावजूद इसके भी दुर्ग नगर निगम का बाजार विभाग उक्त महिला समूह के पक्ष में लगातार खड़े रहता है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भी कार्यवाही में लेट लतीफी थी, बाजार विभाग प्रभारी जावेद अली की दिनचर्या में शामिल हो गई है । वहीं कांग्रेसी पदाधिकारी होने के कारण कांग्रेस शासन में जावेद अली उक्त महिला समूह जो पूर्व विधायक वोरा की करीबी मानी जाती के द्वारा खुलकर अवैध रूप से रैन बसेरा में रेस्टोरेंट का व्यापार किया जा रहा है। जबकि शासन के नियम अनुसार रेन बसेरा में सिर्फ सोने की व्यवस्था के तहत निविदा प्रदान की गई है। परंतु बस स्टैंड स्थित है बसेरा में रेस्टोरेंट का संचालन कर आने वाले यात्रियों से जबरदस्ती यही खाने की शर्त रखकर रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। विश्वसत सूचना से मिली जानकारी के अनुसार मांस मटन का भोजन भी रैन बसेरा में उपलब्ध रहने की बात आ रही है। इस मामले में आसपास के व्यापारियों ने भी कई बार बाजार विभाग अधिकारी जावेद अली को शिकायत की किंतु जावेद अली द्वारा कई व्यापारियों को भ्रमित कर मामले में मौन साधना कहीं ना कहीं रेन बसेरा संचालन में जावेद अली की भागीदारी की तरफ इशारा कर रहा है ।जबकि निविदा की शर्तों में या स्पष्ट है कि रैन बसेरा में सिर्फ सोने की शर्त के आधार पर ही निविदा दी गई है। ऐसे में खुलेआम होटल का संचालन नगर निगम के शर्तों का उल्लंघन और बाजार विभाग अधिकारी जावेद अली द्वारा इस पर कार्यवाही ना कर आंखें बंद रखना बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। इस मामले में पूर्व में भी कई बार शिकायत हो चुकी है ।बावजूद इसके भी बाजार विभाग अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों को झूठी और दिग्भ्रमित जानकारी देकर गुमराह कर मामले को दबाया गया अब देखना यह है, कि सरकार के परिवर्तन होने के बाद क्या शहर के नए विधायक गजेंद्र यादव निगम क्षेत्र में जो कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, मामले को संज्ञान में लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे या फिर इस मामले पर गजेंद्र यादव मौन रहेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news