Monday, August 24, 2026

आरोपी को छोड़ने के लिए अनुचित दबाव बनाने पर 2 आरक्षक निलंबित

भिलाई : न्यूज़ 36 : आबकारी एक्ट के आरोपी को छोड़ने के लिए अनुचित दबाव बनाने और थाना खुर्सीपार में अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीन आचरण करने के मामले में दुर्ग पुलिस के दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने निलंबित कर दिया गया है।
आरक्षक क्रमांक 807 सोनू चौहान, थाना छावनी और आरक्षक क्रमांक 341 चंद्रभान चौहान, थाना खुर्सीपार ने 22 अगस्त की रात थाना खुर्सीपार में प्रधान आरक्षक क्रमांक 1534 रामनारायण यदु के साथ आबकारी एक्ट के आरोपी को छोड़ने के लिए अनुचित दबाव बनाया। इस दौरान दोनों आरक्षकों द्वारा अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीन आचरण किए जाने की बात सामने आई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र, दुर्ग से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news